2021YHS STARTALK POST-PROGRAM LISTENING-READING-WRITING PROJECT 

Targeted Performance Level: Intermediate

Grade Range: 6-11

Theme: A Virtual Trip to India 

TOPIC: Visiting India:  Planning to visit Ladakh


Intermediate Topic: 1 2 3 4 5


TOPIC 5: Visiting India: Planning to visit Ladakh

Instructions: The audio clip presented here is a conversation between two students who are planning to visit Ladakh, India. This conversation is an Interpersonal activity aimed at developing speaking skills of Hindi learners who are at Intermediate level. Two students should practice speaking as they listened to the audio clip. Student 1 is Meena, and student 2 is Rupa,( in part-1).  Student 1 is Meena, and student 2 is Dolma (in part-2). Parents may role play with their children to practice this conversation.

Students are requested to listen to the audio clip carefully, play it second time, and underline the key words given below. After you listened to the conversation, please try to complete the activities. You may use a web dictionary such as www.shabdkosh.com to find out the meanings of new words. 


 

Transcript of the audio file 

Part-1


मीना और रूपा दिल्ली में

मीना : अरे, रूपा आप यहाँ कैसे ? नमस्ते ।

रूपा:  नमस्ते। मुझे जोधपुर जाना है इसलिए दिल्ली आई हूँ। आप यहाँ कैसे? आपको कहाँ जाना है?

मीना :  मुझे लद्दाख जाना है इसलिए मैं भी दिल्ली आयी हूँ। लद्दाख मठों और झीलों का प्रदेश है। आपको जोधपुर में क्या देखना है?

रूपा - मुझे जोधपुर में किले, महल और बावड़ियाँ देखनी हैं। आप लद्दाख कैसे जाएंगी?

मीना :  मैं लद्दाख हवाई जहाज़ से जाऊँगी। रूपा, आप जोधपुर कैसे जाएँगी?

रूपा:  मैं  जोधपुर रेलगाड़ी से जाऊँगी।

मीना : ठीक है। फिर मिलेंगे।

रूपा:  ठीक है। फिर मिलेंगे।


Part-2


मीना लद्दाख में-

दोलमा: जूले! आपका नाम क्या है और आप कहाँ रहती हैं?

मीना :  नमस्ते! मेरा नाम मीना है और मैं अमेरिका में रहती हूँ। मुझे लद्दाख की सैर करनी है। पहले यहाँ के मौसम के बारे में बताइये।

दोलमा: यहाँ मौसम ठंडा रहता है। लद्दाख को  ‘ठंडा रेगिस्तान’ भी कहते हैं। लद्दाख भारत की उत्तर दिशा में है। जून-जुलाई के महीने में लोग यहाँ आना पसंद करते हैं। आपको क्या देखना है?

मीना :  मुझे यहाँ के दर्शनीय-स्थल देखने हैं।

दोलमा: यहाँ बहुत सारे दर्शनीय-स्थल हैं। डिस्किट मठ,  फुगताल मठ, स्पितुक मठ, खारदुंग-ला पास, लेह पैलेस, पैंगौग झील, शांति स्तूप,  कारगिल युद्ध स्मारक, हेमिस राष्ट्रीय उद्यान और मैग्नेटिक हिल .. आपको इनमें से क्या देखना है?

मीना :  मुझे फुगताल मठ देखना है।

दोलमा: देखिए यह फुगताल मठ है। यह ७००,साल पुराना है। यह एक गुफा में बना है और यह गुफा लुंगनाक नदी के किनारे स्थित है।


                              


मीना :  बहुत अच्छा। दोलमा यह बताओ यहाँ कौन-कौन से उत्सव मनाते हैं?

दोलमा: यहाँ पर हेमिस उत्सव, लोसार उत्सव, सिंधु दर्शन, दोसमोचे उत्सव और लद्दाख उत्सव मनाते हैं। सभी उत्सवों में मुखौटे लगाते हैं। पारंपरिक कपड़े पहनते हैं और नाचते-गाते हैं।


मीना :  यहाँ पर लोग बहुत सुन्दर कपड़े पहने हैं। इन कपड़ों को क्या कहते हैं?

दोलमा: यहाँ पर लोग पारंपरिक कपड़े पहने हैं। महिलाएँ पर्क, नम्बू और टीबी (टोपी)पहनती हैं। पुरुष गोचा और टीबी पहनते हैं।


मीना : अच्छा यह बताओ जब यहाँ बहुत बर्फ पड़ती है तब लोग एक जगह से दूसरी जगह कैसे जाते हैं ?

दोलमा: यहाँ पर लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिये याक का उपयोग करते हैं। याक को ‘पहाड़ों का जहाज़’ भी कहते हैं। यह बहुत दिनों तक बिना खाए-पिए रह सकता है। लोग इसे सामान ढोने के काम में भी लाते हैं। 



मीना : अरे वाह!  अब तो बहुत थक गये हैं और भूख भी लग रही है।

दोलमा: क्या आप लद्दाख का ख़ाना  खाना पसंद करेंगी ? चलिए पास में शाकाहारी भोजनालय है। वहाँ पर आपको खंबीर, मोमोज़,  मोकथुल और याक के दूध  से बना चीज़ खाने को मिलेगा।


मीना :  मुझे शाकाहारी और मांसाहारी दोनो प्रकार का भोजन पसंद है।

दोलमा: ठीक है। हम पिन्टू के ढाबे पर चलते हैं। वहाँ पर शाकाहारी और मांसाहारी दोनो प्रकार का भोजन मिलेगा। 

मीना :  क्या वहाँ मक्खन वाली चाय भी मिलेगी?

दोलमा: लद्दाख में लोग मक्खन वाली चाय ज़्यादातर घरों में बनाते हैं। भोजनालयों में मक्खन वाली चाय नहीं मिलती।

मीना :  ठीक है चलो।


दोलमा: आपको भोजन कैसा लगा?

मीना : बहुत स्वादिष्ट था। दोलमा, तुमने बहुत अच्छे से लद्दाख की सैर करवाई। 

यह लो एक हज़ार(१००० )रुपये। तुम्हारा ईनाम। 

दोलमा: बहुत-बहुत धन्यवाद। आप दोबारा लद्दाख आईएगा।

मीना :  ज़रूर आएंगे। अब हमें होटल छोड़ दो।

दोलमा: ठीक है चलिए। जूले! फिर मिलेंगे।

मीना : फिर मिलेंगे।


मुख्य शब्द KEY WORDS: 


दर्शनीय-स्थल, दिशा, किले, महल, बावड़ियाँ, मठ, झील, प्रदेश, रेलगाड़ी,  हवाई जहाज़, सात सौ साल,  याक,  पारंपरिक, भोजनालय,  शाकाहारी,  जूले,  एक हज़ार,  रुपये,  ईनाम, मांसाहारी, उपयोग, ढोना, प्रकार,ढाबा

लद्दाख के दर्शनीय स्थल- डिस्किट मठ, फुगताल मठ,  स्पितुक मठ, खारदुंग-ला पास,  लेह पैलेस, पैंगौग झील, शांति स्तूप,  कारगिल युद्ध स्मारक, हेमिस राष्ट्रीय उद्यान,  मैग्नेटिक हिल

लद्दाख का खाना- खंबीर, मोमोज़, मोकथुल, याक के दूध  से बना चीज़, मक्खन वाली चाय


लद्दाख का पहनावा-पर्क, गोचा, नम्बू और टीबी (टोपी)



ACTIVITY 1:


Play the audio clip and listen to key words. Underline key words in the text above. Look up the web dictionaries for their meanings.



ACTIVITY 2:


Write true or false (सही या ग़लत) next to the sentences below:   

           A) Ladakh is in west India.

           B)  Khambir is popular food in Rajasthan.

           C) People wear traditional clothes at the time of festivals in Ladakh

   D) Yak is called the ‘Ship of hot desert’

 E) ‘Phugtaal mathh’ is in Ladakh

 F) Ladakh is called ‘cold desert’ of North India.


ACTIVITY 3:


Record in your voice about what preparations you would make for visiting a destination in India. Email your clip to us for feedback at: yhsbensalem2012@gmail.com



u7.JPG
u8.JPG