2021YHS STARTALK POST-PROGRAM LISTENING-READING-WRITING PROJECT 

Targeted Performance Level: Intermediate Range

Grade Range: 6-11

Theme: A Virtual Trip to India

Topic-4: Visit to India: Jaisalmer, Rajasthan


Intermediate Topic: 1 2 3 4 5


Topic-4: Visit to India: Jaisalmer, Rajasthan

Instructions: The audio clip presented here is a conversation between two students who are talking about a visit to Jaisalmer, Rajasthan, India. This conversation is an Interpersonal activity aimed at developing speaking skills of Hindi learners who are at intermediate level. We recommend that two students should practice speaking as they listened to the audio clip. Student 1 is Riya, and student 2 is her friend, Siya.  Parents may role play with their children to practice this conversation. The activity refers to a visit to India. Students are requested to listen to the audio clip carefully, play it second time, and underline the key-words given below. Write the key words in your notebook/journal. After you listened to the conversation, please try to complete the activities. You may use a web dictionary such as www.shabdkosh.com to learn the meanings of new words.




 

Transcript of the audio file 

रिया:  नमस्ते  सिया, आप कैसी हैं?

सिया:  नमस्ते रिया, मैं अच्छी हूं। आप कैसी हैं?

रिया:  मैं भी अच्छी हूँ। इस बार आपने गर्मियों की छुट्टियों में क्या  किया?

सिया:  इस बार मैं गर्मियों की छुट्टियों में भारत में जैसलमेर घूमने गई थी। आपने छुट्टियों में क्या किया?

रिया:  मैंने छुट्टियों में एक परीक्षा की तैयारी की।  जैसलमेर भारत में कहाँ है?

सिया:  जैसलमेर भारत के पश्चिम में राजस्थान राज्य में है।

रिया:   आप अमेरिका से जैसलमेर तक कैसे गई थीं?  

सिया:  मैं न्यूयॉर्क से दिल्ली तक हवाई जहाज से गई थी, फिर दिल्ली से जैसलमेर तक रेलगाड़ी से गई थी।                     

 रिया:  मुझे रेलगाड़ी की यात्रा बहुत पसंद है। जैसलमेर क्यों प्रसिद्ध है?

 सिया:  जैसलमेर एक पर्यटन-स्थल है। यह अपने रेगिस्तान,दर्शनीय-स्थलों, और रेत के टीलों के लिए प्रसिद्ध है। 

           जैसलमेर को सुनहरा शहर (गोल्डन सिटी) भी कहते हैं।

रिया:  अच्छा! जैसलमेर को  सुनहरा शहर( गोल्डन सिटी) क्यों कहते हैं?

सिया: जैसलमेर की इमारतें पीले रंग के बलुआ पत्थर से बनी हैं। सूरज की रोशनी पड़ने पर इमारतें सोने की तरह चमकने लगती हैं, इसलिए जैसलमेर को सुनहरा शहर भी कहते हैं।

 रिया:  आपने जैसलमेर में क्या-क्या देखा?

 सिया:  मैंने जैसलमेर में सोनार किला, बड़ा बाग, पटवों की हवेली, गड़ीसर झील और कुलधरा गाँव देखा।

 रिया:  पटवों की हवेली! यह हवेली क्यों प्रसिद्ध है?

 सिया:  पटवों की हवेली बहुत सुंदर है। यह पांच हवेलियों से मिलकर बनी है। इसमें सात मंजिलें हैं। पटवों की 

           हवेली जैसलमेर की सबसे बड़ी हवेली है।

रिया:  कुलधरा गाँव कैसा है ?

 सिया:  कुलधरा गाँव एक रहस्यमयी गाँव है जिसे भूतों का गाँव भी कहते हैं। इस गाँव में अब कोई नहीं रहता।    

          यह एक पर्यटन-स्थल है।

 रिया:   आपको जैसलमेर में सबसे अच्छा क्या लगा?

 सिया:  मुझे जैसलमेर में थार डेजर्ट सफारी, ऊँट दौड़ और मूँछ प्रतियोगिता बहुत अच्छी लगी।               


 रिया:  मूँछ प्रतियोगिता!  यह  कैसी प्रतियोगिता है?

 सिया: मूँछ प्रतियोगिता बड़ी मजेदार प्रतियोगिता होती है। इसमें सबसे लंबी मूँछ वाले व्यक्ति को इनाम         

          मिलता है। लोग बहुत समय पहले से इसकी तैयारी करते हैं।

रिया:  जैसलमेर के खाने के बारे में कुछ बताइए।

सिया:  जैसलमेर के खाने में बेसन, दाल, दही, घी, सूखे मेवे, सूखे मसाले आदि का प्रयोग होता है।  वहाँ का      

          प्रसिद्ध  व्यंजन दाल-बाटी-चूरमा है। जैसलमेर में गट्टे, हल्दी, केर सांगरी, और गुलाब जामुन की सब्जी       

          खाई जाती है। बाजरे की रोटी, प्याज कचौरी, मावा कचौरी, घेवर और मखनिया लस्सी भी मिलती है।

रिया:  अरे वाह!  आपकी बातें सुनकर तो मेरे मुँह में पानी आ गया।

सिया:  हाँ, जैसलमेर का खाना बहुत स्वादिष्ट है। मैं आपके लिए वहाँ से मावा कचौरी और घेवर लाई हूँ।  मैंने 

          आपके लिए कठपुतलियाँ भी खरीदी हैं।

 रिया:  ओहो!  बहुत-बहुत धन्यवाद  सिया। मैं भी अगली छुट्टियों में जैसलमेर जाऊँगी।

 सिया:  हाँ,  आप भी जरूर जाना।  अगर आप सर्दियों के मौसम में जाएँगीं तो फ्लेमिंगो भी देख सकती हैं। 

           फ्लेमिंगो सर्दी के मौसम में राजस्थान की सांभर लेक में आते हैं।

 रिया:  अच्छा!  ठीक है। फिर मिलेंगे, सिया।

 सिया:   फिर मिलेंगे।

KEY WORDS: परीक्षा, उत्तर, पश्चिम, राज्य, हवाई जहाज, रेलगाड़ी, पर्यटन-स्थल, रेगिस्तान, दर्शनीय-स्थल, रेत के टीले, सुनहरा, हवेली, झील, गाँव, ऊँट दौड़, मूँछ प्रतियोगिता

ACTIVITIES FOR LEARNERS

ACTIVITY 1:

Play the audio and listen to the key words. Underline/highlight key words in the text above; rewrite key words in your notebook/journal. Look them up in web dictionaries to learn their meanings. You may also write in Book-Creator web tool and add relevant pictures. For example, if you write रेत के टीले, try to find a relevant picture that shows sand dunes. You may create at least five pages of your book in the Book-Creator about a trip to Jaisalmer.  

ACTIVITY 2:

Write True or False (सही या ग़लत) in front of the sentences below:  

            A)  जैसलमेर भारत के उत्तर पश्चिम में राजस्थान राज्य में है।  

           B)  पटवों की हवेली में 9 मंजिलें हैं।

           C) फ्लेमिंगो सर्दी के मौसम में राजस्थान की सांभर लेक में आते हैं।   

           D)  जैसलमेर में मूँछ प्रतियोगिता होती है।

          E)  जैसलमेर को नीला शहर( ब्लू सिटी) कहते हैं।

ACTIVITY 3:

Write ten sentences about the things you will see, do and eat during a visit to Jaisalmer in India. Record your text, and save it. Email your audio clip to us at: yhsbensalem2012@gmail.com for a feedback.


i1.JPG
i5.JPG