YHS STARTALK 2019 POST-PROGRAM
LISTENING-READING-WRITING PROJECT: 

Targeted Performance Level: Intermediate
Theme: A Virtual Trip to India
Grade Range: 6-8


Intermediate Topic: 1 2 3 4 5


Topic 4: Visit to Mysore

Instructions: An audio and some Q&A is provided here. Their purpose is to assess your proficiency and level of understanding. The audio and its transcript provide information about Mysore. Listen to the audio carefully. Play it a second time, and underline the key words listed below. Afterwards, try to complete the activities that are provided. Use a web dictionary such as shabdkosh.com to find out the meanings of new words.


 

Transcript of the audio file:

मैसूर भारत के कर्नाटक राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। कर्नाटक भारत के दक्षिण में है । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु है। बेंगलुरु से मैसूर डेढ़ सौ किलोमीटर दूर है।

मैसूर में बहुत सारे दर्शनीय स्थल हैं। मैसूर को महलों का शहर भी कहते हैं। यहाँ मैसूर महल, ललिता महल, जगन मोहन महल, दरिया दिलत बाग़ यानी टीपू महल है। मैसूर महल को बहुत सुंदर सजाते हैं और रात को बहुत सुंदर रोशनी होती है। ललिता महल मैसूर का दूसरा सबसे बड़ा महल है। यह सफेद रंग का है।

वृंदावन बाग बहुत बड़ा और सुंदर है। यहाँ रात के समय संगीत वाले फव्वारे होते हैं।

मैसूर का दशहरा बहुत मशहूर है। यहाँ बहुत बड़ा दशहरा मेला होता है। यह मेला बहुत सुंदर होता है। राजा कृष्णमोहन राय ने यह मेला शुरु किया था। बहुत सारे लोग मेले में शामिल होते हैं। यहां का दशहरा देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। लोग फूलों से रंगोली बनाते हैं। सड़कों पर जुलूस निकलता है। जुलूस में बहुत सारे हाथी होते हैं। हाथियों को बहुत सुंदर सजाते हैं। प्रदर्शन के दौरान महल के बाहर जलने वाले हजारो बल्ब इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। देश के कुछ अच्छे कलाकार अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करते है और उन्हें देखने वाले दर्शकों के कारण माहौल काफी मोहक हो जाता है। कला प्रदर्शन में अधिकतर शास्त्रीय संगीत और नृत्य ही होता है, जिसके कारण हर शाम सैकड़ों की संख्या में दर्शक जुटते हैं

दशहरा मेले का जुलूसमैसूर के दशहरा मेले में आहार मेला भी होता है। वहाँ अलग-अलग तरह के खाने और मिठाइयों के स्टॉल लगते है। मैसूर मेले में बैम्बू (बाँस) बिरयानी मिलती है। बाँस के अंदर चावल, दाल, मसाले और चिकन डाल कर बैम्बू बिरियानी कोयले पर पकाते हैं। यह बहुत स्वादिष्ट  होती है। 

मैसूर की सिल्क की साड़ियाँ  और चन्दन का साबुन बहुत मशहूर है।  मैसूर का मुख्य भोजन दोसा और चटनी है। केले के पत्ते की थाली पर भोजन परोसा जाता है। यहाँ की ख़ास मिठाई मैसूर पाक है।

आप छुट्टियों  में मैसूर देखने ज़रूर जाना। मैसूर के दर्शनीय स्थल, मैसूर का दशहरा मेला और आहार मेला ज़रूर देखना और बैम्बू बिरयानी का स्वाद भी चखना।

Key words:  शहर, मेला, राजधानी, महल, दर्शनीय स्थल, फव्वारे, मशहूर, जुलूस, प्रदर्शन, कलाकार, शास्त्रीय संगीत, दर्शक, मोहक, भोजन आहार मेला, मिठाई, थाली 


 

Activity:

  1. Play the audio, listen and identify the keywords. Underline them in the text above. Look up the web dictionaries to find out the meaning of the key words.

  2. Write True or False (सही या ग़लत) in front of the sentences below:  

           a)  मैसूर भारत के तमिलनाडु राज्य में है ।

b) मैसूर को महलों का शहर कहते हैं।

c)  ललिता महल लाल रंग का है।            

           d) मैसूर सिल्क की साड़ियाँ और चन्दन के साबुन के लिए बहुत मशहूर है।  

           e) मैसूर में दिवाली मेला होता है।

Write ten sentences about Mysore Dussehra festival and how is it celebrated? Record an audio clip of you speaking about Mysore Dussehra festival and email it to us as an attachment for feedback at:   yhsbensalem2012@gmail.com