YHS STARTALK 2019 POST-PROGRAM
LISTENING-READING-WRITING PROJECT: 

Targeted Performance Level: Intermediate
Theme: A Virtual Trip to India
Grade Range: 6-8

Targeted Performance Level: Intermediate


Intermediate Topic: 1 2 3 4 5


Topic 1: Visit India: Preparations

Instructions: An audio and some Q&A is provided here. Their purpose is to assess your proficiency and level of understanding. It is a conversation between two friends about preparations that are made for a visit to India. Listen to the audio carefully. Play it second time, and underline the key words given to you. Afterwards, try to complete the activities that are provided. Use a web dictionary such as shabdkosh.com to find out the meanings of new words. Two students should practice.  Student 1 as Anita and student 2 as Vineeta. Parents may role play with their children to practice this conversation


 

Transcript of the audio file:

अनिता और विनिता दोस्त हैं। वे बहुत दिनों बाद एक दूसरे से मिलती हैं।

अनिता : नमस्ते विनिता, आप कैसी हैं?

विनिता : नमस्ते अनिता, मैं अच्छी हूँ। आप कैसी हैं?

अनिता : मैं भी अच्छी हूँ। आप इतने दिनों तक कहाँ थीं?

विनिता : मैं छुट्टियाँ मनाने भारत गई थी।

अनिता :  भारत जाने के लिए आपने क्या-क्या तैयारी की थी?

विनिता :  भारत जाने के लिए मैंने पासपोर्ट लिया था और टिकट ख़रीदा था। मैंने स्कूल से  

छुट्टियाँ लीं थीं और बहुत सारी ख़रीदारी की थी। दर्शनीय-स्थलों के चित्र लेने के लिए मैंने अपने साथ कैमरा भी लिया था।

अनिता : आप भारत में कहाँ-कहाँ गई थी?

विनिता : मैं भारत में बहुत सी जगहों पर गई थी- जैसे, मसूरी, मैसूर, गुजरात और ओडिशा।

अनिता : मसूरी कहाँ है? आपने वहाँ जाने के लिए क्या-क्या

           बैग में डाला था?

विनिता : मसूरी भारत के उत्तरांचल राज्य में हिमालय की

    तलहटी में स्थित है। मसूरी एक हिल स्टेशन है। वहाँ

         का मौसम ठंडा होता है । मैंने अपने बैग में गरम 

         कपड़े, टोपी, मोज़े और दस्ताने डाले थे। मैंने वहाँ ट्रैकिंग करने के लिए जूते भी लिए थे।

अनिता : मैसूर कहाँ है? मैसूर का मौसम कैसा होता है ?

विनिता : मैसूर भारत के दक्षिण में कर्नाटक राज्य में है। मैसूर का मौसम गरम होता है । वहाँ बारिश भी होती है। मैं गर्मी में पहनने के लिए हल्के कपड़े और छाता लेकर गई थी

अनिता :  ओडिशा कहाँ है? आप ओडिशा जाने के लिए क्या-क्या  सामान लेकर गई थी ? 

विनिता :  ओडिशा भारत के पूर्व में स्थित है। ओडिशा में  

            बहुत बारिश होती है इसलिए मैं अपने साथ छाता लेकर गई थी। ओडिशा में समुद्र है। मैं समुद्र में तैरने के लिए कपड़े लेकर गई थी।

अनिता :  अरे वाह! आप तो बहुत सी जगहों पर घूम आई!

विनिता :  हाँ, मुझे सभी जगहों पर घूमने में बहुत मजा आया।

                                                                                                               

key words: छुट्टियाँ, तैयारी, खरीदारी, दर्शनीय-स्थल, तलहटी, मौसम, ठंडा, गरम, उत्तर, दक्षिण,राज्य,बारिश, पूर्व, समुद्र, पश्चिम, गरबा, पोशाक, पतंग, उत्सव, उपहार

STARTALK HINDI Yuva Hindi Sansthan interactive resource
 
unnamed.png
image4.png
unnamed.jpg

Activities:

  1. Play the audio and listen for the keywords. Underline them in the text above. Look up the web dictionaries to find out the meaning of the key words.

  2. Write True or False (सही या ग़लत) in front of the sentences below:  

             a)  मसूरी एक हिल स्टेशन है।

           b)  मैसूर कर्नाटक राज्य में है। 

           c)  पतंग उत्सव ओडिशा में मनाया जाता है। 

           d)  गुजरात में गरबा करने के लिए रंग- बिरंगी पोशाक पहनी जाती है।

          e)  मैसूर में हल्के कपड़े और छाता लेकर जाना चाहिए।

3. Write Ten sentences about the preparations you will make to visit India. Record your text in an audio clip and email to us as attachment for feedback:      yhsbensalem2012@gmail.com 

(Please feel free to send your work or related questions with this lesson to yhsbensalem2012@gmail.com. We will promptly respond with our feedback.)