2021YHS STARTALK POST-PROGRAM LISTENING-READING-WRITING PROJECT 

Targeted Performance Level: Novice High

Grade Range: 3-5

Theme: A Virtual Trip to India 

Topic 4-: Visiting India: Jaisalmer, Rajasthan


Novice Topic: 1 2 3 4 5


Topic 4-: Visiting India: Jaisalmer, Rajasthan

Instructions:The audio clip presented here is a conversation between two students who are talking about a visit to India. This conversation is an Interpersonal activity aimed at developing speaking skills of Hindi learners who are at beginning level. Two students should practice speaking as they listened to the audio clip. Student 1 is Pooja, and student 2 is her friend, Sarita.  Parents may role play with their children to practice this conversation. Students are requested to listen to the audio clip carefully, play it second time, and underline the key words given below. After you listened to the conversation, please try to complete the activities. You may use a web dictionary such as www.shabdkosh.com to find out the meanings of new words.


 

Transcript of the audio file:


सरिता:  नमस्ते पूजा, आप कैसी हैं?

पूजा:    नमस्ते सरिता, मैं अच्छी हूँ। आप कैसी हैं?

सरिता:  मैं भी अच्छी हूँ। आपने गर्मियों की छुट्टियों में क्या किया?

पूजा:    मैं गर्मियों की छुट्टियों में घर पर थी। मेरे दादाजी-दादीजी भारत से अमेरिका आए थे।

सरिता:  अरे वाह! आपने तो अपने दादाजी-दादीजी से कहानियाँ सुनी होंगी।

पूजा:    हाँ, मुझे बहुत मजा आया। आपने गर्मियों की छुट्टियों में क्या किया?

सरिता:  मैं गर्मियों की छुट्टियों में जैसलमेर गई थी।

पूजा:   अच्छा! जैसलमेर कहाँ है?

सरिता:  जैसलमेर भारत के पश्चिम में राजस्थान राज्य में है।

पूजा:   आपने जैसलमेर में क्या-क्या देखा?

सरिता:  मैंने जैसलमेर में जैसलमेर का किला, गड़ीसर झील, पटवों की हवेली और थार का रेगिस्तान देखा।

पूजा:   मुझे किला देखना बहुत पसंद है। जैसलमेर का किला कैसा है?

सरिता:  जैसलमेर का किला बहुत बड़ा है। उसे सोनार किला (गोल्डन फोर्ट) भी कहते हैं, क्योंकि वह पीले रंग के

 पत्थरों से बना है। सूरज की रोशनी  में वह सोने जैसा चमकता है।     

पूजा:   अरे वाह! सोनार किला तो बहुत सुंदर होगा। आपने जैसलमेर में और क्या किया? 

सरिता:  मैंने गड़ीसर झील में नाव की सवारी की। मैंने ऊँट दौड़, कठपुतली का नाच और मूँछ प्रतियोगिता भी  देखी।

पूजा:     अच्छा! आपने जैसलमेर में क्या-क्या खाया?     

सरिता:  मैंने जैसलमेर में दाल-बाटी, गट्टे की सब्जी, मावा कचौरी खाई और मखनिया लस्सी पी।

पूजा:   अरे वाह!  क्या वहाँ का खाना स्वादिष्ट था?

सरिता:  हाँ, जैसलमेर का खाना बहुत स्वादिष्ट था ।

पूजा:   क्या आपने जैसलमेर से कुछ खरीदा?

सरिता:  हाँ, मैंने जैसलमेर से काँचली, लहँगा, मोजरी और चूड़ियाँ खरीदीं।

पूजा:   वाह! जैसलमेर तो बहुत अच्छी जगह है।

सरिता:  हाँ, जैसलमेर बहुत अच्छी जगह है। आप भी जैसलमेर घूमने जाना।

पूजा:    ठीक है, मैं भी अगली छुट्टियों में जैसलमेर जाऊँगी। धन्यवाद सरिता, फिर मिलेंगे।

सरिता:  फिर मिलेंगे पूजा। 

KEY WORDS:    घर, कहानियाँ, पश्चिम, राज्य, किला, झील, हवेली, रेगिस्तान, रंग, पत्थर, नाव, सवारी, ऊँट, कठपुतली, मूँछ, प्रतियोगिता, दाल-बाटी, सब्जी, कचौरी, लस्सी, स्वादिष्ट, काँचली, लहँगा, मोजरी, चूड़ियाँ 


ACTIVITIES FOR LEARNERS

ACTIVITY 1:

Play the audio clip and listen to key words. Underline key words in the text above. Look up the words in web dictionaries for their meanings.

ACTIVITY 2:

Write true or false (सही या ग़लत) next to the sentences below:   

           A)  Jaisalmer is in  Ladakh.

           B) The Sonar kila ( Golden Fort) is made of red stones.

           C) We can see a camel race in Jaisalmer

           D)  Dal  baati and gatte is the food of Jaisalmer.

ACTIVITY 3:

Record, in your own voice, what you would like to do in Jaisalmer during your visit to India. Email your clip to us for feedback at: yhsbensalem2012@gmail.com


er.JPG