21st Century Hindi

Student Resources

INTERACTIVE RESOURCES


Student Resource - 3

YHS STARTALK 2016 LISTENING IMPROVEMENT PROJECT


 
YHS STARTALK Listening Improvement Project 2016

Dear Learners:
The purpose of the following passages is to help you develop your understanding of varieties of key words and sentences. It is intended to improve your listening skills by understanding and recognizing key words and relate its usage in the related passage. When you listen to a passage,you may look at a printed copy of the text and highlight key words and sentences that you could recognize. You can highlight as many words and sentences as you can. See for yourself how many words or sentences you can. You may like to construct a new sentence using key words you learned. If you don’t understand a word or a sentence, please refer to http://www.shabdkosh.com/ or feel free to email us with your questions at: yhsbensalem2012@gmail.com. We will respond to your questions quickly. To assess your listening proficiency level please refer to ACTFL LISTENING PROFICIENCY GUIDELINES FOR

INTERMEDIATE AND NOVICE LEVELS provided at the bottom of this document.

 

Passage: 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10


 

Passage 1: आनंद

 

Key words:

नाम, सातवीं कक्षा, खेलना, पसंद, बाज़ार, घूमना, बहन, साइकिल चलाना, नीले रंग की, खिलौने, भूरे और काले रंग की

Text:

मेरा नाम आनंद है। मैं सातवीं कक्षा में पढ़ता हूँ। मुझे खेलना पसंद है। मुझे बाज़ार में घूमना भी पसंद है। मेरी एक बहन है। उसका नाम गीता है। गीता को घूमना पसंद नहीं है। उसे साइकिल चलाना पसंद है। गीता की साइकिल नीले रंग की है। मुझे खिलौने पसंद हैं। मैं अपने पिता और माता के साथ बाज़ार गया। मैंने शॉपिंग माल में एक खिलौना ख़रीदा। मेरा खिलौना एक कार है। मेरी कार भूरे और काले रंग की है।


 

Passage 2: हॉर्लिसविल

 

Key words:

प्रदेश, सुन्दर, पैदा, नया, बड़ा, छुट्टी, छुट्टियां, छुट्टियों में, शहर, पड़ोस, पड़ोसी, पर्वत, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण,

Text:

मैं हॉर्लिसविल में रहता हूँ। हॉर्लिसविल पेन्सिल्वेनिया प्रदेश में हैं। मैं यहीं पैदा हुआ। मेरा प्रदेश बहुत सुन्दर है। मेरे पिता जी भारत में पैदा हुए थे। वे हैदराबाद में रहते थे। हैदराबाद तेलांगना प्रदेश में है। तेलांगना भारत में है। यह नया प्रदेश है। जब तेलांगना नहीं बना था, हैदराबाद आंध्र प्रदेश में था। आंध्र प्रदेश भारत के दक्षिण में है। भारत एक बड़ा देश है। उसके उत्तर में हिमालय पर्वत है, और दक्षिण में हिन्द महासागर। पंजाब, राजस्थान और गुजरात प्रदेश भारत के पश्चिम में स्थित हैं। मैं गर्मी की छुट्टियों में भारत जाऊँगा। मैं भारत के पर्वत, रेगिस्तान और समुद्र तटों पर जाना चाहता हूँ। मैं हैदराबाद भी जाना चाहता हूँ। हैदराबाद एक सुन्दर शहर है। भारत में बहुत से सुन्दर शहर हैं। जैसे, मुम्बई, विशाखापत्तनम, चेन्नई, दिल्ली, और चंडीगढ़। हैदराबाद के पड़ोस में सिकंदराबाद शहर है। जैसे हॉर्लिसविल का पड़ोसी शहर लैंसडेल है।


 

Passage 3: लीची

 

Key words:

लीची, फल, मूल, निवास, पंद्रह, बीस, ऊँचे, गोलाकार, छिलका, दानेदार, गुलाबी-लाल, आसानी से, दूधिया-श्वेत, गूदे वाला, चिकना, कुछ कुछ, अंगूर, मेवा, बीज, समाचार, बड़ी मात्रा, खाली पेट, स्वास्थ्य, खतरनाक

Text:

लीची एक फल के रूप में जाना जाता है। इसका मूल निवास चीन है। लीची के पेड़ पंद्रह से बीस मीटर तक ऊँचे होते हैं। इसका फल गोलाकार होता है। इसका छिलका दानेदार और गुलाबी-लाल रंग का होता है। छिलके को आसानी से हटाया जा सकता है। इसके अंदर दूधिया-श्वेत, गूदे वाला, चिकना, कुछ कुछ अंगूर जैसा मेवा बीज को ढंके होता है। लीची विटामिन-सी से भरपूर होता है। हाल ही में प्राप्त समाचार से पता चलता है कि बड़ी मात्रा में खाली पेट लीची खाना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।


 

Passage 4: मंटो

 

Key words:

परिवार, दूसरी बीवी, आखिरी, सन्तान, तीन सौतेले भाई, तालीम, साहित्य, पढ़ाई, एकदम, उलट, दुनिया, बिल्कुल, लगातार

Text:

मंटो का जन्म लुधियाना जिले के समराला नामक स्थान में 11 मई, 1912 को एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार में हुआ था। वह अपने पिता की दूसरी बीवी की आखिरी सन्तान थे। उनके तीन सौतेले भाई भी थे जो उम्र में उनसे काफी बड़े थे और विलायत में तालीम पा रहे थे। वह उनसे मिलना और बड़े भाइयों जैसा सुलूक पाना चाहते थे, लेकिन यह सुलूक उन्हें तब मिला जब वह साहित्य की दुनिया के बहुत बड़े स्टार बन चुके थे। अपने बड़े भाइयों से एकदम उलट, मंटो का मन स्कूली पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगता था। यही वजह थी कि मैट्रिक में लगातार तीन बार फेल होने के बाद उसे वह सन 1931 में पास कर सके, यानी कि 19 बरस की पकी उम्र में।


 

Passage 5: लायन

 

Key words:

बेहद, ग़रीब, परिवार, नींद खुली, अनाथालय, जीवन, शुरुआत, बड़ा होकर, जड़ों की तलाश, मुख्य भूमिकाएं, जन्म देने वाली, तस्वीर, दिमाग, धुंधली (तस्वीर), इस्तेमाल, यादों में, जंगल, मंदिर, पुल, ईंटों की दीवार, झरने, दृश्य, रचा-बसा

Text:

बेहद ग़रीब परिवार से आने वाला पांच साल का सरू एक बार ट्रेन में ऐसा सोया कि उसकी नींद एक हज़ार मील दूर जाकर खुली। वहां उन्हें एक अनाथालय में जगह मिली। वहां से एक ऑस्ट्रेलियाई दंपति सू और जॉन ब्रायली ने गोद ले लिया। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में सरू के नए जीवन की शुरुआत हुई। बड़ा होकर उन्होंने अपनी जड़ों की तलाश करने की बात सोची। इसके लिए वो गूगल अर्थ की मदद लेते हैं। हॉलीवुड की फ़िल्म 'लायन' इसी सरू की कहानी है। इस फ़िल्म में देव पटेल और निकोल किडमैन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। जन्म देने वाली माँ की तस्वीर उनके दिमाग में धुंधली पड़ चुकी थी, लेकिन वो एक लैपटॉप और मज़बूत इरादा लिए अपनी माँ की तलाश में निकल पड़े। मां की तलाश उनके लिए जुनून बन गई। सालों तक उन्होंने सैटेलाइट तस्वीरों को बहुत ही ध्यान से देखा। उन्होंने बीबीसी से कहा, ''मैंने अपने गृह कस्बे के लैंडमार्क और आर्किटेक्ट को याद करने के लिए गणित और हर चीज का इस्तेमाल किया।'' एक दिन उन्होंने उसे खोज लिया। उनकी यादों में इस गांव के जंगल, मंदिर, एक छोटे पुल, ईंटों की दीवार और उस झरने का दृश्य रचा-बसा था, जहां वो खेलते थे।

(Courtesy: BBCHindi)


 

Passage 6: राहुल गाँधी

 

Key words:

उपाध्यक्ष, युवाओं पर, किसानों पर, डोरे डाले, प्रदेश, गठबंधन, सरकार, उद्योगों की स्थापना, प्रसिद्ध, बढ़ावा, अमीरों का, कर्जा, माफ, सभाओं, नारा, वास्तविकता, बेरोजगारी, हल, उपज, मूल्य, नोटबंदी, उद्देश्य, पचास, पूंजीपतियों को, लाभ, निर्णय, भरवाया

Text:

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने युवाओं व किसानों पर खूब डोरे डाले। कहा कि प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर सबसे ज्यादा जोर उद्योगों की स्थापना पर होगा। जिस जिले की जो चीज प्रसिद्ध है, वहां उसी को बढ़ावा देने वाले उद्योग स्थापित किए जाएंगे। देश-विदेश में मेड-इन-चाइना को भुलाया जाएगा और मेड-इन-यूपी को उभारा जाएगा। पीएम ने तो सिर्फ अमीरों का ही कर्जा माफ किया। हाथरस और बुलंदशहर में सभाओं में राहुल ने उत्तर प्रदेश के लिए वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट का नारा देते हुए कहा कि इससे वास्तविकता में बेरोजगारी का हल निकलेगा। किसानों को भी उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा। कहा कि नोटबंदी के पीछे का उद्देश्य खुद मोदी को नहीं पता। उन्होंने तो बस देश के पचास पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह निर्णय लिया। चूंकि उनका छह लाख करोड़ का कर्जा माफ करने से बैंक खाली हो गए थे, सो नोटबंदी के बहाने उन्हें भरवाया।
(Courtesy: Jagaran)


 

Passage 7: रांची रेलवे स्टेशन

 

Key words:

विश्वस्तरीय स्टेशन, बुधवार, आयोजित समारोह, मंत्री, राज्य मंत्री, अन्य, आधारशिला, पिछले साल, देश भर, घोषणा, शामिल, प्रधानमंत्री कार्यालय, ऊंची इमारत, अत्याधुनिक, सुविधाएं, उपलब्ध

Text:

रांची रेलवे स्टेशन झारखंड का पहला विश्वस्तरीय स्टेशन बनेगा। बुधवार को नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में रेल मंत्री सुरेश प्रभु, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और राजेन गोहेन सहित अन्य इसकी आधारशिला रखेंगे। पिछले साल के रेल बजट में देश भर के 20 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाये जाने की घोषणा की गयी थी। रांची रेलवे स्टेशन भी उनमें शामिल है। यह सभी कार्य प्रधानमंत्री कार्यालय की देखरेख में होंगे। इस विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन पर ऊंची इमारत के अलावा एयरपोर्ट की तरह कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

(Courtesy: Prabhat Khabar)


 

Passage 8: सैनिक

 

Key words:

सीमा पार कर, घुस आया, सैनिक, वापस लौटकर, अधिक समय से, पहली बार, बात, जानकारी, कोशिश, आपसी रिश्ते, मजबूत, पहचान, विदेश मंत्रालय, प्रवक्ता, इच्छा, सम्मान, साझा कोशिशों से, इस मामले को, सुलझाया, उम्र, जानकारी, मुताबिक, युद्ध, हफ्तों बाद, सीमा के अंदर, पकड़ा, कई साल गुजारे, अदालत, फैसले के बाद, रिहा

Text:

1963 में सीमा पार कर भारत में घुस आया चीन का एक सैनिक वापस लौटकर अपने देश नहीं जा पाया। वह 50 साल से भी अधिक समय से भारत में ही रह रहा है। इतने सालों में पहली बार उसने चीन में अपने भाई से फोन पर बात की। इस बात की जानकारी मिलने के बाद चीन ने कहा है कि वह अपने इस सैनिक को वापस लाने के लिए भारत के साथ मिलकर कोशिश कर रहा है। इस सैनिक का नाम वांग ची है। चीन की मीडिया ने इस बारे में रिपोर्ट करते हुए कहा कि वांग के वापस लौटने से दोनों देशों के आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। वांग भारत में राज बहादुर की पहचान के साथ रह रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने बताया कि उन्हें वांग के मामले की जानकारी है। कांग ने कहा, 'हमें यकीन है स्वदेश लौटने की वांग की इच्छा का सम्मान करते हुए भारत और चीन की साझा कोशिशों से इस मामले को सुलझाया जा सकता है।' वांग की उम्र अब 77 साल हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, चीन-भारत युद्ध के कुछ हफ्तों बाद ही जनवरी 1963 में उसे भारतीय सीमा के अंदर पकड़ा गया था। उसने कई साल भारतीय जेलों में गुजारे। फिर 1969 में अदालत के फैसले के बाद उसे रिहा कर दिया गया। पुलिस उसे मध्य प्रदेश के तिरोदी गांव लेकर चली गई। वांग तब से इसी गांव में रह रहा है।
(Courtesy: NavBharat Times)


 

Passage 9: नोटबंदी

 

Key words:

नोटबंदी, फैसला, हड़बड़ी, घोषणा, बिना सोचे-समझे, सालभर, कारोबार, आधा, के वक्त , ऐलान, अभिभाषण, धन्यवाद प्रस्ताव, चर्चा, हिस्सा, अर्थव्यवस्था, तथ्य, तर्क, समझाते हुए, इलाज, मरीज, स्थिति, तंदुरुस्त, सटीक, कड़े फैसले को, लागू

Text:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नोटबंदी का फैसला हड़बड़ी में नहीं लिया गया और ना ही इसकी घोषणा बिना सोचे-समझे कर दी गई। उन्होंने कहा कि देश में सालभर के पूरे कारोबार का आधा दिवाली का वक्त होता है, इसलिए दिवाली के बाद नोटबंदी का ऐलान किया गया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चल रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए अर्थव्यवस्था को लेकर कई तथ्य रखे। नोटबंदी के लिए दिवाली के बाद का वक्त चुनने के पीछे का तर्क समझाते हुए पीएम ने कहा, 'डॉक्टर भी कहता है कि ऑपरेशन से पहले रोगी की हालत स्थिर होनी चाहिए। डॉक्टर तभी इलाज करता है जब मरीज का बीपी, शूगर की स्थिति ठीक हो। हमने भी देखा कि देश की अर्थव्यवस्था अभी तंदुरुस्त है। इसलिए, हमारे लिए यह सबसे सटीक वक्त था, जब नोटबंदी जैसे कड़े फैसले को लागू किया जा सके।'
(Courtesy: Navbharat Times)


 

Passage 10: महेंद्र सिंह धोनी

 

Key words:

सफलतम, अचानक, फैसले के पीछे, लंबी, संभव, चमकते, मोटे तौर पर, सीमित, संभवत:, प्रतिस्पर्धी, बाध्य, खिलाड़ी, उपलब्ध, संकेत, चयन समिति, निश्चित तौर पर, भविष्य, पर्याप्त, मुश्किलें

Text:

भारत के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को अचानक वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी। उनके इस फैसले के पीछे लंबी प्लानिंग मानी जा रही है। माना जा रहा है कि धोनी 2019 में इंग्लैंड में होने जा रहे वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं। वह जानते हैं कि यह तभी संभव है, जब तेजी से चमकते टेस्ट कैप्टन विराट कोहली के साथ आगे बढ़ा जाए। धोनी ने बोर्ड को जो लेटर भेजा है वह भी काफी कुछ कहता है। मोटे तौर पर इसमें कहा गया है कि वह वनडे कप्तानी छोड़ रहे हैं और विराट कोहली के मेंटर के रूप में काम करने को तैयार हैं। भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़कर सबको हैरान करने वाले महेंद्र सिंह धोनी संभवत: लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के कारण यह फैसला लेने के लिए बाध्य हुए। धोनी खिलाड़ी के रूप में उपलब्ध रहेंगे, लेकिन इंग्लैंड में इस साल होने वाली चैंपिंयस ट्रोफी इस बात का संकेत हो सकती है कि वह खिलाड़ी के रूप में 2019 विश्व कप तक खेलेंगे या नहीं। भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले धोनी इंग्लैंड के खिलाफ 77 दिन बाद प्रतिस्पर्धी मैच खेलेंगे। चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने भी हाल में नागपुर में झारखंड के रणजी ट्रोफी सेमीफाइनल के दौरान धोनी से लंबी बात की थी, जहां निश्चित तौर पर उनके भविष्य को लेकर चर्चा हुई। धोनी की फिटनेस और विकेटकीपिंग पर कोई सवाल नहीं उठा सकता, लेकिन पर्याप्त मैच खेलने के लिए नहीं मिलने और विराट कोहली की बेहतरीन फॉर्म ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थीं।

(Courtesy: Nav Bharat Times)