YHS STARTALK 2018 POST-PROGRAM
LISTENING-READING-WRITING PROJECT: 

Targeted Performance Level: Intermediate
Theme: A Virtual Trip to India
Grade Range: 6-8


Intermediate Topic: 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12


Topic 2: Visit to India: Weather and Direction

Instructions: Listen to the audio about Weather and Direction. Then, read along as you hear it this time. After you have read and listened to the audio, try to complete the activities as instructed. Try to answer in complete sentences.


 

Transcript of the audio file:

India Map

प्रश्न: क्या आप दिल्ली गए हैं?

उत्तर: हाँ, मैं दिल्ली गया हूँ।

प्रश्न: दिल्ली कहाँ है?

उत्तर: दिल्ली भारत की राजधानी है । दिल्ली भारत के उत्तर में है। यहाँ गर्मी के मौसम में बहुत गर्मी और सर्दी के मौसम में बहुत ठंड पड़ती है। यहाँ सर्दी के मौसम में घना कोहरा भी पड़ता है।

प्रश्न: क्या आप चेन्नई गए हैं? क्या आपको पता है चेन्नई कहाँ है?

उत्तर: चेन्नई शहर तमिलनाडु राज्य में है। यह भारत के दक्षिण में है। चेन्नई शहर समुद्र के किनारे बसा है । यहां मौसम लगभग एक समान होता है। यहाँ का मौसम आम तौर पर गरम एवं उमस भरा होता है।

प्रश्न: क्या आप कोलकाता गए हैं? कोलकाता कहाँ है?

उत्तर: कोलकाता शहर पश्चिम बंगाल राज्य में है। यह भारत के पूर्व में है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर  है तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ उच्चतम तापमान लगभग ४९ डिग्री सेंटीग्रेड या ११३ डिग्री फोरेनहाइट होता है।मैं पिछले साल कोलकाता गया था ।

प्रश्न: क्या आप मुंबई गए हैं? आपको पता है मुंबई कहाँ है?

उत्तर: नहीं, मैं मुंबई नहीं गया हूँ, लेकिन मुझे पता है मुंबई कहाँ है। यह महाराष्ट्र की राजधानी है ।मुंबई शहर भारत के पश्चिम में है। मुंबई भारत का सबसे बड़ा शहर है। यह देश का  एक महत्वपूर्ण आर्थिक केन्द्र भी है। यहाँ जून से सितंबर के बीच मानसून का मौसम होता है । मानसून के  मौसम में मुंबई में भारी वर्षा होती है।

Key words:

पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, दिशा, राजधानी, शहर, मौसम, गर्मी, गरम, सर्दी, ठंड, बारिश, वर्षा, लगभग,उच्चतम, तापमान, वार्षिक, महत्वपूर्ण, आर्थिक, केन्द्र


 

Complete the following activity:

1. Listen to audio in order to recognize the key words and highlight them. Highlight the keywords in the text above. Use shabdkosh.com or any other dictionary on the web to find its meaning.

2. सही वाक्य पर निशान लगाएँ Select the correct sentences:

  1. कोलकाता भारत की राजधानी है ।

  2. दिल्ली भारत के पूर्व में है।

  3. चेन्नई में पूरे वर्ष मौसम लगभग समान होता है।

  4. मुंबई भारत के पश्चिम में है।

3. Make an audio presentation:

Write and then record 5 facts about weather in different parts of India.  Send the audio file to your teacher.

(Please feel free to send your work or related questions with this lesson to yhsbensalem2012@gmail.com. We will promptly respond with our feedback.)