YHS STARTALK 2018 POST-PROGRAM
LISTENING-READING-WRITING PROJECT: 

Targeted Performance Level: Novice
Theme: A Virtual Trip to India
Grade Range: 3-5


Novice Topic: 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12


Topic 6: Visiting the South: Periyar National Park

Instructions: Listen to the audio about Periyar National Park. Then, read along as you hear it this time. After you have read and listened to the audio, try to complete the activities as instructed. Try to answer in complete sentences.


 

Transcript of the audio file:

Periyar National Park पेरियार राष्ट्रीय उद्यान

Online Language Training Resource Hindi STARTALK

पेरियार राष्ट्रीय उद्यान भारत के दक्षिण में है। यह केरल के इडुक्की और पथानामथिट्टा जिले में स्थित है। पेरियार राष्ट्रीय उद्यान एक संरक्षित क्षेत्र है। पेरियार राष्ट्रीय उद्यान एक कृत्रिम झील के किनारे स्थित है । झील के आसपास  हाथियों के झुंड देखे जा सकते हैं। यह 357 वर्ग मील क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ के प्रमुख वन्य जीव हाथी और बाघ हैं। 2008 में यहाँ 24 बंगाल टाइगर की गिनती की गयी थी। यहाँ सांभर, जंगली सुअर, भारतीय विशाल गिलहरी, त्रावणकोर उड़ान गिलहरी, जंगली बिल्ली, नीलगिरि तहर, नीलगिरि लंगूर आदि जानवर भी रहते हैं । यहाँ नाव की सवारी बढ़िया अनुभव है। अक्टूबर से जून तक के महीने पेरियार राष्ट्रीय उद्यान जाने के लिए सबसे उपयुक्त समय है। पेरियार से ११८ किलोमीटर दूर कोट्टायम शहर है। कोट्टायम रेलमार्ग से जा सकते हैं। हवाई मार्ग से भी पेरियार पहुँच सकते हैं। यहाँ के नजदीकी हवाई अड्डे हैं- कोच्चि और मदुरै। 

Key words: संरक्षित, कृत्रिम, झील, आसपास , हाथियों के झुंड, फैला, गिनती, नाव की सवारी, उपयुक्त, समय

 

 

Complete the following activity:

1. Listen to audio in order to recognize the key words and highlight them. Highlight the keywords in the text above. Use shabdkosh.com or any other dictionary on the web to find its meaning.

2. Please select correct statements out of these sentences:

  1. पेरियार राष्ट्रीय उद्यान में झील नहीं  है । There are no lakes in Periyar National Park. 

  2. यहाँ हाथी और बाघ देख सकते हैं। One can see tiger and elephants in Periyar National Park.

  3. यहाँ  रेलमार्ग से जा सकते हैं  । You can go there by train. 

  4. 2008 में यहाँ 42 बंगाल टाइगर की गिनती की गयी थी। There were 42 tigers counted in 2008.

3. Answer the DRIVING QUESTION: What would you like to see at Periyar National Park and why?

4. Please write the five highlights of Pariyar National Park in Hindi (in words or simple sentences.)


(Please feel free to send your work or related questions with this lesson to yhsbensalem2012@gmail.com. We will promptly respond with our feedback.)