YHS STARTALK 2018 POST-PROGRAM
LISTENING-READING-WRITING PROJECT: 

Targeted Performance Level: Intermediate
Theme: A Virtual Trip to India
Grade Range: 6-8


Intermediate Topic: 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12


Topic 11: Visiting West India: Trip to Rajasthan-Pushkar Melaa राजस्थान यात्रा (Rajasthan Yaatraa)

Instructions: Listen to the audio about Pushkar Melaa. Then, read along as you hear it this time. After you have read and listened to the audio, try to complete the activities as instructed. Try to answer in complete sentences.



 

Transcript of the audio file:

Rajasthan Online Hindi Language Resources Startalk

पुष्कर मेला दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट मेला है। यह भारत के पश्चिमी राज्य राजस्थान में अजमेर शहर से सिर्फ 11 किलोमीटर दूर पुष्कर में लगता है। मेला हर साल अक्टूबर या नवंबर के महीने में कार्तिक पूर्णिमा पर लगता है। मुख्य रूप से यह ऊंटों की ख़रीददारी और बिक्री के लिए लगता है, लेकिन यहाँ अन्य जानवरों का भी व्यापार होता है। देश विदेश से यहाँ सैलानी मेले का आनंद लेने पुष्कर आते हैं। मेले में रंग बिरंगे परिधान पहने राजस्थानी नर-नारी बड़े मनमोहक लगते हैं। मेले में देश-विदेश से आए सैलानी, आसपास के गावों से आए पशुपालक, श्रद्धालू और ऊंटों के अलावा कई तरह के पशु भारी संख्या में देखने को मिलते हैं। राज्य सरकार सबकी सुरक्षा का पूरा इंतज़ाम करती है।

पुष्कर मेले में पशुओं के व्यापार के अलावा सबके मनोरंजन के लिए बहुत कुछ होता है, जैसे कि ऊंटों का फैशन शो, ऊंटों की दौड़, ऊंटों की परेड और ऊंटों का नाच। सबसे सुंदर दिखने वाले और सुसज्जित ऊंट को ईनाम भी मिलता है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मेले में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जगह जगह लोग लोक-संगीत गाते हुये और लोक-नृत्य करते हुये दिखाई देते हैं। इन सबके अलावा कई तरह के खेल जैसे कि – मटका दौड़, रसाकस्सी, कबड्डी खेलते हुये लोग दिखाई देते हैं। वातावरण में बहुत हर्ष और उल्लास दिखाई देता है।

खाने पीने के लिए और खरीददारी करने के लिए भी कई दूक़ानें लगती हैं। राजस्थानी व्यंजनों में दाल बाटी चूरमा, कचौड़ी, मालपूआ, जलेबी, आदि बहुत प्रसिद्ध है। पुष्कर मेले के वक्त पूरे अजमेर की रौनक और भी बढ़ जाती है। मेले के दौरान राजस्थान की संस्कृति को काफी प्रशंसा और बढ़ावा मिलता है ।

क्या आप पुष्कर मेले में गए हैं? क्या आपने न्यू जर्सी का 4-H फेयर देखा है? क्या आप बता सकते हैं इन दोनों मेलों में क्या समानताएं हैं और क्या भिन्नताएँ हैं?

Key words:
सबसे बड़ा, पश्चिमी राज्य, पूर्णिमा, ख़रीददारी, बिक्री, व्यापार, सैलानी, परिधान, नर-नारी, मनमोहक, पशुपालक, श्रद्धालू, सुरक्षा, इंतज़ाम, मनोरंजन, दौड़, सुसज्जित, सांस्कृतिक, कार्यक्रम, आयोजन, वातावरण, हर्ष, उल्लास, व्यंजन, रौनक, प्रशंसा, बढ़ावा, समानताएं, भिन्नताएँ।


 

Complete the following activity:

1. Listen to audio in order to recognize the key words and highlight them. Highlight the keywords in the text above. Use shabdkosh.com or any other dictionary on the web to find its meaning.

2. Write सही (true) or गलत (false) next to the sentences.

  1. पुष्कर मेला दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट मेला है।

  2. पुष्कर मेला राजस्थान में आयोजित होता है।

  3. मेले में हाथी का नाच और फ़ैशन शो होता है।

  4. मेले में ऊंटों और अन्य जानवरों का व्यापार होता है।

  5. पुष्कर मेले के वक्त पूरे अजमेर की रौनक और भी बढ़ जाती है।

  6. पुष्कर मेले में सिर्फ गाँव से लोग आते हैं।

  7. मेले में सबको बहुत मजा आता है।

3. Using at least 8-10 sentences record or write some facts, use complete sentences.  Send the file to your teacher.

(Please feel free to send your work or related questions with this lesson to yhsbensalem2012@gmail.com. We will promptly respond with our feedback.)